WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में हुई उथल-पुथल, न्यूजीलैंड ने किया कमाल और श्रीलंका का हुआ बुरा हाल (Image Source: AFP)
ICC WTC 2025-27 Points Table Update: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने नॉटिंघम के ट्रैंट ब्रिज में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 51.2 ओवर में 212 रनों पर ऑलआउट हो गई।
यह चौथी बार हुआ है जब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती है।
लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में 115 रन से हारने के बाद 0-1 से पिछड़ने के बाद, न्यूज़ीलैंड ने द ओवल में 253 रन की बड़ी जीत के साथ वापसी करते हुए सीरीज़ बराबर की और फिर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के आखिरी इंटरनेशनल मैच में सीरीज़ अपने नाम कर ली।