सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भारत घरेलू मैदान पर इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के तौर पर उतर रहा है लेकिन वो यूएसए को हल्के में लेने की कोशिश बिल्कुल नहीं करेगा। यूएसए ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर सबको चौंका दिया था और वो दिखा चुके हैं कि वो किसी भी टीम को हरा सकते हैं।
हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर भी सवाल उठ रहा है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि मौसम रिपोर्ट के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए मौसम बिल्कुल सही रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुंबई के लिए लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को पूरे दिन आसमान साफ और धूप वाला रहेगा और रात भी साफ रहेगी। ॉ
इस पूरे दिन में तापमान 30°C तक पहुंचने की उम्मीद है, जो दूसरी पारी के लिए घटकर आरामदायक 23°C हो जाएगा। आयोजकों और दर्शकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि दिन और रात दोनों समय बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है। ऐसे में फैंस राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि उन्हें पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।