IND vs WI: टूटा कोहली और गिल का रिकॉर्ड, Tilak Varma ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने (Indian Batter Tilak Varma)
India vs West Indies 2nd T20I Stats Review: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
यह टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। इससे पहले 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने 259 रन का लक्ष्य हासिल किया था।