IND vs ZIM: Abhishek Sharma इतिहास रचने से 16 रन दूर, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में बना सकते हैं (Image Source: AFP)
India vs Zimbabwe 1st T20I Stats Preview: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरूआत गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले पहले मुकाबले से होगी। भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरूआत 4.30 बजे से होगी। इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
अभिषेक ने अभी तक खेले गए 203 टी-20 मैच की 199 पारियों में 32.87 की औसत से 5984 रन बनाए हैं। अगर वह 16 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 6000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 19वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
इसके साथ ही वह बतौर भारतीय सबसे तेज 6000 टी-20 रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। बतौर भारतीय इस लिस्ट में टॉप 3 में केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल है।