Advertisement
Advertisement
Advertisement

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 1 पोस्ट शेयर करने का लेते हैं इतने करोड़

Instagram Rich List: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और सोशल मीडिया पर भी उनके करोड़ो फॉलोवर्स हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma July 03, 2021 • 13:36 PM
Cricket Image for Instagram Rich List Virat Kohli Earn 5 Crore For Each Instagram Post
Cricket Image for Instagram Rich List Virat Kohli Earn 5 Crore For Each Instagram Post (Image Source: Google)
Advertisement

Instagram Rich List: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और सोशल मीडिया पर भी उनके करोड़ो फॉलोवर्स हैं। विराट कोहली की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वह इंस्टाग्राम से ही करोड़ों पैसे बना रहे हैं।

हॉपर नाम की एक वेब साइट जो हर साल इंस्टाग्राम रिचलिस्ट बनाती है उसने विराट कोहली की कमाई का खुलासा किया है। विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 132 मिलियन यानी 13 करोड़ से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर हर प्रमोशनल पोस्ट के लिए तकरीबन 5 करोड़ रुपए लेते हैं।

Trending


विराट कोहली इस लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं। पिछले साल वो इस लिस्ट में 23वें नंबर पर थे। विराट कोहली के अलावा अन्य सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में फुलबॉल स्टार क्रिस्टियानों रोनाल्डो टॉप पर हैं। रोनाल्डो को इंस्टाग्राम पर 308 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। रोनाल्डों इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट शेयर करने के तकरीबन 11.9 करोड़ रुपए लेते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली के अलावा भारत से इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। प्रियंका चोपड़ के प्रति पोस्ट कमाई में भारी इज़ाफा हुआ है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन यानी साढ़े 6 करोड़ फॉलोवर्स हैं। प्रियंका हर प्रमोशनल पोस्ट के लिए 3 करोड़ लेती हैं।  2020 में प्रियंका इस लिस्ट में 19वें पायदान पर थीं. मगर इस बार वो 27वें नंबर पर हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement