Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: जब मैदान पर बिन बुलाए मेहमान ने दी थी दस्तक, ऋषभ पंत को था जमकर नचाया

IPL 2021: इंडियन प्रीमयर लीग 2021 का आगाज 9 अप्रैल यानी कल से हो रहा है। दिल्ली के खिलाड़ी  ऋषभ पंत को डॉगी के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma April 08, 2021 • 19:30 PM
Cricket Image for Ipl 2021 Funny Moments In Ipl Watch Video
Cricket Image for Ipl 2021 Funny Moments In Ipl Watch Video (Image Source: instagram)
Advertisement

IPL 2021: इंडियन प्रीमयर लीग 2021 का आगाज 9 अप्रैल यानी कल से हो रहा है। आईपीएल के दौरान मैदान पर फैंस चौकों-छक्कों से तो एंटरटेन होते ही हैं लेकिन कभी-कभी मैदान पर कुछ ऐसी मजेदार घटना घट जाती हैं जिसे फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी काफी पसंद करते हैं। 

आईपीएल में दिल्ली की टीम और पुणे के बीच हुए मुकाबले के दौरान ऐसा ही कुछ देखने को मिला था जिसे फैंस अब तक नहीं भूल पाए हैं। दरअसल, मैच के दौरान मैदान पर एक डॉगी आ जाता है। उस डॉगी की वजह से मैच में थोड़ा विलंब भी हो जाता है। वहीं दिल्ली के खिलाड़ी  ऋषभ पंत को डॉगी के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

Trending


पंत डॉगी को प्यार से मैदान से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं लेकिन डॉगी अपनी जगह पर अड़ा रहता है वहीं साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस भी डॉगी के साथ मस्ती करते हुए दिखते हैं। बाद में ग्राउंड्समैन के आने के बाद डॉगी को मैदान से बाहर निकाला जाता है और मैच शुरू होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @cricmiix

आईपीएल 2021 के दौरान कोई डॉगी मैदान में एंट्री करे इस बात की संभावना तो काफी कम है लेकिन फिर भी फैंस को इस बात की उम्मीद होगी कि आईपीएल 2021 के दौरान उनका जमकर एंटरटेन हो। आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच शाम 7.30 बजे से मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS IPL 2021 IPL