इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने अपनी टीम का नाम लखनऊ सुपरजाएंट्स (Lucknow Super Giants) रखा है। फ्रेंजाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोमवार (24 जनवरी) को टीम के नाम की घोषणा की।
बता दें कि फ्रेंचाइजी ने टीम के नाम के लिए नाम बनाओ नाम कमाओ कॉनटेस्ट रखा था, जिसमें फैंस से टीम के नाम के लिए सुझाव मांगे गए थे। संजीव गोयनका के अनुसार इसके लिए लाखों फैंस ने सुझाव भेजे, जिसके आधार पर टीम का नाम लखनऊ सुपरजाएंट्स रखा गया है।
Team owner, Dr. Sanjiv Goenka, Chairman @rpsggroup unveils the name for the Lucknow IPL team. #LucknowSuperGiants #NaamBanaoNaamKamao #IPL2022 @IPL @BCCI @GautamGambhir @klrahul11 pic.twitter.com/TvGaZlIgFR
— Lucknow Super Giants (@TeamLucknowIPL) January 24, 2022
बता दें कि दो सीजन आईपीएल का हिस्सा रही पुणे की टीम का नाम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स था। जिसका मालिकाना हक संजीव गोयनका ग्रुप के पास ही था। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शमुार धोनी पुणे की टीम का हिस्सा थे। अब लखनऊ टीम के नाम भी सुपजाएंट्स जुड़ा है