Advertisement

'ये मैक्सवेल का हनीमून कब खत्म होगा', RCB की जीत के बाद मैक्सवेल पर भड़के फैंस

IPL 2022 twitter reactions after rcb beat kkr fans slam glenn maxwell: कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ जीत के बावजूद फैंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बवाल मचा रहे हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav March 31, 2022 • 17:18 PM
Cricket Image for 'ये मैक्सवेल का हनीमून कब खत्म होगा', RCB की जीत के बाद मैक्सवेल पर भड़के फैंस
Cricket Image for 'ये मैक्सवेल का हनीमून कब खत्म होगा', RCB की जीत के बाद मैक्सवेल पर भड़के फैंस (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइटराईडर्स (KKR) को तीन विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। हालांकि, केकेआर ने 129 रनों के लक्ष्य को भी आरसीबी के लिए मुश्किल बना दिया था। इस छोटे से लक्ष्य को हासिल करने में आरसीबी के पसीने छूट गए और अगर आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने छक्का और चौका ना लगाया होता तो ये जीत भी आरसीबी से दूर रह जाती।

आखिरी पलों में मिली इस जीत के बाद भी फैंस आरसीबी से नाखुश हैं और अब फैंस ग्लेन मैक्सवेल को लेकर भी सवाल उठाने लगे हैं। आरसीबी की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने तो अपनी भड़ास निकालते हुए यहां तक लिखा कि आखिर ये ग्लेन मैक्सवेल का हनीमून कब खत्म होगा।

Trending


गौरतलब है कि मैक्सवेल ने हाल ही में भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की है और इसी के चलते वो अभी तक आईपीएल से दूर थे, मगर अब मैक्सवेल ने खुद ये कहा है कि वो शादी की सारी रस्में करने के बाद अब आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं जिसका मतलब ये है कि अब फैंस को मैक्सवेल आरसीबी के लिए एक बार फिर से खेलते हुए दिखने वाले हैं।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

हालांकि, मैक्सवेल की गैरमौजूदगी फैंस का गुस्सा भड़काने का काम कर रही है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से आरसीबी और मैक्सवेल को ट्रोल कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement