DC पर जीत के बाद Shubman Gill को बड़ा झटका, BCCI ने लगाया बड़ा जुर्माना (Image Source: Google)
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Shubman Gill) के खिलाफ एक रन से मिली जीत के दौरान धीमी ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
गुजरात का इस सीज़न का पहला यह अपराध है, जिसके चलते उनपर 12 लाख का जुर्माना लगा। बुधवार को डेथ ओवर्स के दौरान मैदान में बार-बार हुई चर्चाओं के कारण टीम ज़रूरी ओवर गति से पीछे रन रेट से पीछे रह गई।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने दिल्ली के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें 70 रन के साथ गिल टॉप स्कोरर रहे। जबकि जोस बटलर ने 52 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाए।