IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत से पॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली,इनके पास ऑरेंज और पर्पल कैप (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 40 रन से हरा दिया। लगातार दो हार के बाद राजस्थान की टीम जीत की राह पर लौटी।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, जिन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए और गेंदबाजी में 1 विकेट भी हासिल किया।
पॉइंट्स टेबल में छलांग