IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली,छलांग लगाकर इस नंबर पर पहुंची (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 77 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल में यह गुजरात की सबसे बड़ी जीत है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रन और साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए।
जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली।
गुजरात के लिए गेंदबाजी में राशिद खान ने 4 विकेट और जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके।