W,W,W: PRAFUL HINGE ने IPL डेब्यू के पहले ओवर में ही बनाया धमाल रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा (Image Source: X.Com (Twitter))
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने सोमवार (13 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।
डेब्यू मैच में हिंगे हैदराबाद के लिए पारी का पहला ओवर डालने आए और इतिहास रच दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी (0), चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल (0) और छठी और आखिरी गेंद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (0) को आउट किया।