IPL 2026: Rinku Singh ने रचा इतिहास, तोड़ा डाला Andre Russell का महारिकॉर्ड (Image Source: Google)
KKR vs SRH IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी रिंकू (Rinku Singh) सिंह ने गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रिंकू ने फील्डिंग में कमाल करते हुए पहले सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन का कैच पकड़ा और फिर अनिकेत वर्मा का।
इसके साथ ही रिंकू आईपीएल में बतौर फील्डर केकेआर के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। आईपीएल इतिहास में वह केकेआर के लिए अभी तक 41 कैच पकड़ चुके हैं। इस लिस्ट में उन्होंने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने केकेआर के लिए इस टूर्नामेंट के इतिहास में 40 कैच पकड़े हैं।