टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक एमएस धोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं बल्कि एक फोटो है जिसमें वो मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने दिखे। तस्वीर सामने आते ही फैन्स हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया कि क्या धोनी अब CSK छोड़ने वाले हैं?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमएस धोनी अगले साल आईपीएल 2026 में वापसी के लिए तैयार माने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले उनकी एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया। दरअसल, धोनी हाल ही में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के लोगो वाली सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी।
फोटो में बाकी खिलाड़ी फुटबॉल शूज़ में नजर आ रहे थे, जबकि धोनी नंगे पांव खड़े दिखे। कुछ ही मिनटों में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैन्स ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थक, जो धोनी को ‘थाला’ कहकर पुकारते हैं, उन्हें माही को MI जर्सी में देखना कुछ रास नहीं आया।
Fans: Will Thala play next IPL
mdash; Sagar (sagarcasm) October 7, 2025
Meanwhile Thala in MI jersey pic.twitter.com/Dp7l5CQY4Y