Vijay Hazare Trophy 2025-26, Karnataka vs Jharkhand: विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक ने लिस्ट ए क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर इतिहास रच दिया। ईशान किशन के तूफानी शतक के बावजूद देवदत्त पडिक्कल की शानदार शतकीय पारी और मध्य क्रम के दमदार योगदान से कर्नाटक ने 413 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल कर लिया।
Devdutt Padikkal’s 147 off 118 powers Karnataka to the 2nd-highest run chase in List A history only behind South Africa’s 438 epic pic.twitter.com/ImPI80LuhA CRICKETNMORE cricketnmore) December 24, 2025
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले में बुधवार, 24 दिसंबर को कर्नाटक ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो लिस्ट ए क्रिकेट में बेहद दुर्लभ है। झारखंड के खिलाफ मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक टीम ने 413 रन का लक्ष्य पांच विकेट रहते और 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इसके साथ ही कर्नाटक लिस्ट ए क्रिकेट में 400 से अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई।
इस ऐतिहासिक रन चेज की मजबूत नींव ओपनर देवदत्त पडिक्कल और कप्तान मयंक अग्रवाल ने रखी। दोनों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 114 रन जोड़ दिए। मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली, जबकि पडिक्कल एक छोर संभालकर डटे रहे।