England vs Nepal: इंग्लैंड के बांए हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने रविवार (8 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी से खास कीर्तिमा बना दिया।
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के जड़े। उन्हें दिप्रेंद सिंह ऐरी ने अपना शिकार बनाया।
बेथेल इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप की डेब्यू पारी में पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उनसे पहले यह कारनामा केविन पीटरसन ने किया था। जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ केपटाउन में हुए मैच में 79 रन की पारी खेली थी।
28 BALL FIFTY JACOB BETHELL IN THE T20 WORLD CUP.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 8, 2026
- The Starboy from England has arrived at the big stage! pic.twitter.com/63TYn0Ll7r