Ravindra Jadeja (Twitter)
ऑकलैंड, 8 फरवरी| भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और 73 गेंदों पर 55 रन बनाए। वह हालांकि टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से आगे जरूर निकल गए।
जडेजा ने नंबर-7 पर आकर सातवीं बार अर्धशतक जमाया है। इसी के साथ वह नंबर-7 पर सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
इस मामले में उन्होंने धोनी और कपिल को पीछे किया है। इन दोनों के नाम नंबर-7 पर छह-छह अर्धशतक हैं।