पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के इकलौते पिंक टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाकर 125 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में भारत की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई और दिन का खेल खत्म होने तक टीम 6 विकेट पर 105 रन ही बना सकी।
पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजी ढह गई। यहां तक कि पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाली बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अपना विकेट फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने टेस्ट मैच में टी-20 वाला शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया और उनके इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया।ये घटना इंडिया की दूसरी इनिंग्स के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली।
एनाबेल सदरलैंड ने एक बैक ऑफ लेंथ बॉल फेंकी जो ऑफ-स्टंप एरिया में पिच हुई। जेमिमा ने इस गेंद पर सेफ शॉट खेलने के बजाय, अपने स्टंप्स के बाहर जाकर स्कूप शॉट मारने का फैसला किया। हालांकि, जेमिमा का प्लान पूरी तरह फेल हो गया। शॉट मारते समय, जेमिमा का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे बॉल टॉप एज पर लगकर हवा में चली गई जहां बेथ मूनी ने आसान सा कैच पकड़कर जेमिमा की पारी का अंत कर दिया। उनके इस खराब शॉट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Jemimah Rodrigues falls trying something different
— Female Cricket (@imfemalecricket) March 7, 2026
Who else but Annabel Sutherland for Australia #CricketTwitter pic.twitter.com/nDyTefDpMr