इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस स्टार खिलाड़ी को गली क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है और अंत में वो इस अनोखे चैलेंज को जीत भी जाते हैं।
इस विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को गली क्रिकेट के एक मैच में सिर्फ़ 15 गेंदों में 40 रन बनाने का चैलेंज मिला था और अंत तक नॉटआउट रहते हुए जितेश ने आखिरी गेंद पर 40 रन पूरे कर दिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस विकेटकीपर बल्लेबाज के इस देसी अंदाज की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
इस क्लिप में ये पावर-हिटर एक आम से माहौल में भी अपना जाना-पहचाना आक्रामक अंदाज़ दिखाते हुए नज़र आ रहा है। जितेश चैलेंज की ज़ोरदार शुरुआत करते हैं और एक के बाद एक कई छक्के लगाते हैं। कुछ मौकों पर जब वो गेंद को ठीक से हिट करने से चूक गए, तब भी शर्मा ने अपनी लय बनाए रखी और लगातार आक्रामक खेल खेलते रहे।
Jitesh Sharma took the challenge of scoring 40 runs off just 15 balls in gully cricket with fans and completed it . So fun to watch!
— JB (@93Yorker) March 19, 2026
pic.twitter.com/EQFtRlMP3D