राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने बीते मंगलवार, 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए IPL 2026 के 40वें मुकाबले (PBKS vs RR) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के चार ओवर में पंजाब किंग्स के सामने 10 डॉट बॉल डालकर 'ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड' जीता। गौरतलब है कि उन्होंने अपना ये अवॉर्ड मुकाबला खत्म होने के बाद अपनी एक फैन गर्ल को गिफ्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जोफ्रा का एक 14 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है इंग्लैंड का ये तूफानी बॉलर RR vs PBKS मैच पूरा होने के बाद स्टैंड की तरफ जाता है और एक फैन गर्ल को अपना ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड दे देता है। ये अवॉर्ड पाकर फैन गर्ल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता और वो खुशी से झूम उठती है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
याद दिला दें कि मुल्लांपुर में राजस्थान और पंजाब के बीच एक हाई स्कोरिंग गेम हुआ था जिसमें 39.2 ओवर के खेल में पूरे 450 बने और सिर्फ 8 विकेट गिरे। हालांकि इन सब के बीच जोफ्रा ने काफी हद तक किफायती गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया। एक बार फिर बता दें कि इस बीच उन्होंने 10 डॉट बॉल डाले।