आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भी पंजाब के ओपनर्स ने शानदार शुरुआत करते हुए 3 ओवर में 37 रन जोड़ दिए। इन 37 में से 29 रन तो सिर्फ प्रियांश आर्या के बल्ले से आए थे और ऐसा लग रहा था कि इस मैच में भी आर्या एक बड़ी पारी खेलेंगे और मैच को राजस्थान की पकड़ से बाहर ले जाएंगे लेकिन जोफ्रा आर्चर ने ऐसा नहीं होने दिया।
तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली जिस पर आर्या ने एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर वो गच्चा खा गए और सर्कल में ही नान्द्रे बर्गर के हाथों लपके गए। आउट होने से पहले आर्या ने 11 गेंदों में तूफानी 29 रन बनाए और अपनी टीम को एक तूफानी शुरुआत दिलाई। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए राजस्थान ने टीम में 2 बदलाव किए हैं। शिमरोन हेटमायर की जगह दाशुन शनाका और रवि बिश्नोई की जगह यश पुंजा को मौका दिया है। वहीं पंजाब किंग्स ने भी दो बदलाव करते हुए सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
Third time is the charm!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
Edged, then a drop, and Jofra Archer finally gets his man
Updates https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/MQOSI2EpZV