Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: 'खिलाना तो रन मशीन सैम्स और उनादकट को है तो इसका वीडियो क्यों दिखा रहा है' MI पर भड़के फैंस

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। ऐसे में अब MI फैंस अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिए जाने पर गुस्से में नज़र आ रहे हैं।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat April 27, 2022 • 14:45 PM
Cricket Image for 'खिलाना तो रन मशीन सैम्स और उनादकट को है तो इसका वीडियो क्यों दिखा रहा है' MI पर भ
Cricket Image for 'खिलाना तो रन मशीन सैम्स और उनादकट को है तो इसका वीडियो क्यों दिखा रहा है' MI पर भ (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस बेहद ही खस्ता हालत में नज़र आ रही है। इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में MI की टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से वह एक भी नहीं जीत सकी है। मुंबई इंडियंस के हालात इतने गंभीर है कि अब इस टीम के फैंस ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर के बेटे यानि अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में चांस ना देने पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जता दी है।

मुंबई इंडियंस ने बुधवार (27 अप्रैल) की सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें बाएं हाथ का युवा गेंदबाज़ नेट्स में प्रैक्टिस करता नज़र आ रहा है। इस वीडियो के अपलोड होने के बाद एमआई के फैंस ने कमेंट बॉक्स में मैसेज करते हुए अर्जुन को टीम में मौका ना दिए जाने पर खुब नाराज़गी जताई है। 

Trending


एक यूजर ने अपना गुस्सा जताते हुए कहा, 'खिलाना तो रन मशीन सैम्स और उनादकट को है फिर इसका वीडियो क्यों दिखा रहे हो।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा 'मौका भी दिया करो MI वालो। उसे सिर्फ नेट्स पर ही प्रैक्टिस कराने के लिए अपनी टीम में लिया है क्या। इससे तो अच्छा होता कोई और टीम अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में लेती, वहां कम से कम एक दो मैच खेलने को तो मिलता। यहां तो उलटा ही है।' ऐसे ही बहुत से यूजर्स ने अपनी नाराज़गी शो की है। जिनमें से कुछ हम आपको दिखाते हैं।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

बता दें कि इस सीज़न मुंबई इंडियंस के ट्विटर अकाउंट से लगातार ही अर्जुन तेंदुलकर के वीडियो अपलोड किए जाते रहे है। यही वज़ह है फैंस को उम्मीद थी कि अर्जुन को जल्दी ही प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं सका। हालांकि टीम के खराब प्रदर्शन को देखकर निराश फैंस अब अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में खेलता देखने की मांग कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement