आईपीएल 2025 (IPL 2025) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपना दूसरा मुकाबला रविवार, 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेलेगी। गौरतलब है कि इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि DC के स्टार विकेटकीपर बैटर केएल राहुल (KL Rahul) ये बड़ा मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं।
आपको बता दें कि केएल राहुल हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है जिसकी जानकारी हाल ही में खुद केएल राहुल ने दी। यही वज़ह है वो IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़ने के बाद अचानक से वापस अपने घर लौट गए थे। उन्होंने बीते सोमवार, 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ DC के सीजन के पहले मैच को मिस किया था, लेकिन अब वो फ्रेंचाइजी के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहने वाले हैं और सारे मैच खेलते नज़र आएंगे।
मेगा ऑक्शन में इतने करोड़ के बिके केएल राहुल