Advertisement

WTC Final: 5 रन पर आउट होने पर जमकर उड़ा केएस भरत का मजाक, फैंस को आई ऋषभ पंत की याद

लंदन के केनिंग्टन ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम पर संकट के बादल मंडरा रहे है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap June 09, 2023 • 16:06 PM
WTC Final: 5 रन पर आउट होने पर जमकर उड़ा केएस भरत का मजाक, फैंस को आई ऋषभ पंत की याद
WTC Final: 5 रन पर आउट होने पर जमकर उड़ा केएस भरत का मजाक, फैंस को आई ऋषभ पंत की याद (Image Source: Google)
Advertisement

लंदन के केनिंग्टन ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम पर संकट के बादल मंडरा रहे है। इसके पीछे की वजह ऑस्ट्रलिया के पहली पारी में 469 रन देने के बाद उनका स्कोर छह विकेट पर 158 रन हो गया क्योंकि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) जल्दी आउट हो गए। भरत तीसरे दिन के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। उनके इस तरह से आउट होने के बाद फैंस ट्विटर पर उनका मजाक उड़ा रहे है और ऋषभ पंत को याद कर रहे है। 

तीसरे दिन का पहला ओवर स्कॉट बोलैंड करने आये। उन्होंने दूसरी गेंद गुड लेंथ पर डाली जो टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की तरफ गयी। वहीं भरत इस गेंद को खेलने से पूरी तरह से चूक गए। वो इस दौरान गेंद को डिफेंड करने के लिए झुक भी गए थे। वहीं गेंद सीधे स्टंप पर जाकर टकरा गयी। भरत ने 15 गेंद में 5 रन बनाये। भरत के आउट होने के बाद फैंस ट्विटर पर उनका मजाक बना रहे है और ऋषभ पंत को याद कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है: 

Trending


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

इस मैच में रोहित शर्मा 15 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल भी मात्र 13(15) रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने गेंद को जज नहीं किया और छोड़ दिया। वहीं गेंद स्टंप पर जाकर टकरा गयी। इसी तरह कुछ चेतेश्वर पुजारा को कैमरून ग्रीन ने 14(25) के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद मिचेल स्टार्क ने कोहली को एक शानदार गेंद पर स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करवाया। हालांकि जडेजा ने जज्बा दिखाया और 48(51) रन की पारी खेली। वहीं रहाणे ने अर्धशतक जमा दिया है। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 121.3 ओवरों में 469 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाये। उन्होंने 174 गेंद का सामना करते हुए में 163 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 25 चौके और एक छक्का लगाया। उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने 268 गेंद का सामना करते हुए 121 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके लगाए।

इन दोनों बल्लेबाजों ने 285 (408) रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से उबारा। वहीं एलेक्स केरी ने 69 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। वहीं एक विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया। 


Cricket Scorecard

Advertisement