Kuldeep Yadav Record: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 6 विकेटों की जरूरत है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वह यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार (13 जून) से खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में कई खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं, लेकिन भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर कुलदीप यादव के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज वनडे क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने से सिर्फ कुछ कदम दूर हैं।
दोनों टीमों के बीच पहला वनडे धर्मशाला में 13 जून को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा। इस पूरी सीरीज में कुलदीप के पास इतिहास रचने का मौका रहेगा।