इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन शुरू होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं और आज यानि 24 नवंबर, 2024 के दिन मेगा ऑक्शन भी होने वाला है लेकिन इस मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोदी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान को लेकर खुलासा किया कि वो कोलकाता नाइट राइडर्स को नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस को खरीदना चाहते थे।
ललित मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने लीग में शाहरुख खान की भागीदारी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक बनने की अभिनेता की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। मोदी ने खुलासा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार ने शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और अहमदाबाद जैसे शहरों में फ्रेंचाइजी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्हें कोलकाता के साथ संतोष करना पड़ा।
राज शमानी से उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए, मोदी ने बताया, “हर व्यक्ति सभी टीमों के लिए बोली लगा सकता है। शाहरुख खान का मुख्य आकर्षण अहमदाबाद या मुंबई के लिए बोली लगाना था। उस समय, उन्हें ये नहीं मिला, उन्होंने कम नंबर दिया। उन्हें कोलकाता मिला। उनकी पहली पसंद मुंबई थी लेकिन मुकेश अंबानी ने मुंबई ले लिया। बैंगलोर शाहरुख की दूसरी पसंद थी लेकिन विजय माल्या ने इसे ले लिया। उनकी तीसरी पसंद दिल्ली थी, लेकिन वो भी किसी और को मिल गई। उनकी बोली बहुत कम थी। उनकी बोली 70-80 मिलियन थी और ये सभी शहर 100 मिलियन के थे। कोलकाता की बोली 85-87 मिलियन थी और उन्हें यही मिला।”