South Africa Women vs India Women, 3rd T20I: कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के तूफानी शतक दम पर साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (22 अप्रैल) को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस फॉर्मट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत के लिए टॉप स्कोरर रही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 38 गेंदों में नाबाद 66 रन जिसमें 7 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के जड़कर 64 रन बनाए।। ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया है।