क्रिकेट के मैदान पर अगर दो दोस्तों की बात होती है तो उसमे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बाएं हाथ के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की चर्चा जरूर होती है। दोनों ने एक साथ क्रिकेट के मैदान पर भारतीय क्रिकेट फैंस को कई सुनहरी यादें दी है जिसमें 2011 का वर्ल्ड कप और 2007 टी-20 वर्ल्ड कप महत्वपूर्ण है।
युवराज ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हालांकि उससे पहले कई बार युवी के पिता योगराज सिंह ने धोनी के लिए खरी खोटी सुनाई है और वो धोनी को युवराज सिंह का करियर खत्म करने का दोष देते हैं। लेकिन युवराज सिंह ने आजतक कभी भी धोनी के लिए मीडिया में या किसी अन्य प्लेटफार्म पर कुछ भी उनके खिलाफ नहीं कहा है। हालांकि फ्रेंडशिप डे पर युवराज सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उन्हें फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
युवी ने इस फ्रेंडशिप डे पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने दोस्तों के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया है जिसमें भारत के कुछ पूर्व और वर्तमान दोनों खिलाड़ी शामिल थे लेकिन उसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र धोनी कही नजर नहीं आये।
To a lifetime of friendship #HappyFriendshipDay pic.twitter.com/apGx5sL2iN
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 1, 2021