VIDEO: Lockie Ferguson की खतरनाक बाउंसर जा लगी Tim Seifert के चेहरे पर, मैदान पर थम गई सबकी सांसें (Image Source: X)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में एक पल ऐसा आया जब न्यूजीलैंड खेमे की धड़कनें रुक सी गईं। लॉकी फर्ग्यूसन की तेज बाउंसर विकेटकीपर टिम सेफर्ट के चेहरे पर जा लगी। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और कंकशन टेस्ट कराया गया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दरअसल, साउथ अफ्रीका की पारी का आखिरी पावरप्ले ओवर चल रहा था। लॉकी फर्ग्यूसन पूरे रफ्तार में नजर आ रहे थे। ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने एडन मार्करम को एक तेज और उछाल भरी बाउंसर फेंकी। गेंद आखिरी समय पर हल्का सा मूव हुई और विकेटकीपर टिम टिम सेफर्ट ने उसे ग्लव्स से पकड़ने की कोशिश की।