IPL 2025: निकोलस पूरन इतिहास रचने से 1 छक्का दूर, दुनिया में सिर्फ 3 क्रिकेटर बना पाए हैं ये महारिकॉ (Image Source: AFP)
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के पास सोमवार (23 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
पूरन ने टी-20 क्रिकेट में खेले गए 384 मैच की 358 पारियों में 8642 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 599 छक्के जड़े हैं। एक छक्का जड़ते ही वह टी-20 क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। टी-20 क्रिकेट में अभी तक यह कारनामा सिर्फ क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड औऱ आंद्रे रसेल ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के