इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, LSG को आखिरकार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की रिप्लेसमेंट मिल ही गई है और उन्होंने अपने नए मेंटोर के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम के नए मेंटोर कोई और नहीं, बल्कि भारत के दिग्गज गेंदबाज़ों में से एक जहीर खान (Zaheer Khan) हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से जहीर खान का वीडियो साझा करके अपने नए मेंटोर के नाम का खुलासा किया है। आपको बता दें कि जहीर खान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
Aaj ka mood pic.twitter.com/F4mw7n6A1e
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) August 28, 2024
जहीर खान के पास बतौर खिलाड़ी भी आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल लीग आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) जैसी टीमों के लिए कई मुकाबले भी खेले हैं। आईपीएल में उनके नाम 100 मैचों में 102 विकेट दर्ज हैं।
Zaheer, Lucknow ke dil mein aap bohot pehle se ho pic.twitter.com/S5S3YHUSX0
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) August 28, 2024