Tim David Viral Video: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs ENG 1st T20) बीते शनिवार, 21 नवंबर को मेलबर्न के MCG स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में टिम डेविड (Tim David) 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसी बीच डेविड को एक बार तो ऐसा किस्मत का साथ मिला कि वो बाल-बाल आउट होने से बच गए।
स्टंप पर लगी बॉल, नहीं गिरे बेल्स: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 16वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर टिम डेविड को चकमा दिया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी जिस पर डेविड ने स्लॉग स्वीप करने की कोशिश की।
यहां डेविड गेंद को अपने बैट से ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए। वो बॉल सीधा उनके बैट के अंदरूनी हिस्से से टकराई और फिर सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी। हैरान करने वाली बात ये है कि स्टंप पर बॉल लगने के बावजूद उसके ऊपर रखे बेल्स नीचे नहीं गिरे। तो ऐसे किस्मत ने टिम डेविड का साथ दिया और वो आउट होने से बाल बाल बच गए। आप नीचे इसका पूरा वीडियो देख सकते हो।