महिला बिग बैश लीग: मेलबर्न स्टार्स ने रिचर्ड पायराह को हेड कोच बनाया (Image Source: IANS)
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा संचालित महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स ने अगले सीजन के लिए यॉर्कशायर के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड पायराह को अपना नया कोच बनाया है।
मेलबर्न स्टार्स के जीएम जेम्स रोसेनगार्टन ने कहा, "वह महिला और पुरुष दोनों टीमों के एक अनुभवी कोच हैं। टीम में अलग-अलग तरह के स्किल्स लाएंगे। उनके आने से हमारा क्लब मजबूत होगा। एंडी ने पिछले सीजन में हमारी टीम को विमेंस बिग बैश लीग फाइनल तक पहुंचाने में शानदार काम किया था। उनका हमारे साथ बने रहना जरूरी था।"
रोसेनगार्टन ने कहा, "पायराह पहले से ही विक्टोरियन महिला टीम में हमारे कई खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। उनके पूर्व कोचिंग का अनुभव अगले सीजन में हमारे काम आएगा।"