LNS-W vs MSG-W, The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 के तीसरे मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लंदन स्पिरिट को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करते हुए सुपर जायंट्स ने लंदन स्पिरिट को सिर्फ 80 रन पर समेट दिया और फिर शानदार बल्लेबाजी कर महज 59 गेंदों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
द हंड्रेड विमेंस 2026 का तीसरा मुकाबला गुरुवार (23 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लंदन स्पिरिट की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम 91 गेंदों में सिर्फ 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
लंदन स्पिरिट की ओर से कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। मारिज़ैन कप्प ने सबसे ज्यादा 12 गेंदों में 17 रन बनाए। इसके अलावा चारिस पावेली ने 9 गेंदों में 13 रन और कप्तान चार्ली डीन ने 17 गेंदों में 14 रन की पारी खेली। हाल ये था कि टीम की सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं थी।