टूटा 128 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड, Matt Renshaw ने महाशतक से रचा इतिहास (Australia batter Matt Renshaw)
Matt Renshaw Test Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 106 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।
साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं बना सका और डेविड बेडिंगहम 49 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे। जिसमें मैट रेनशॉ के शानदार शतक के अलावा कोई और खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। इसके साथ ही रेनशॉ के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।