आईपीएल 2022 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए पूरे 200 रनों का लक्ष्य रखा है। एक बार फिर से मुंबई के गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई हुई और केएल राहुल ने इस दौरान अपना शतक भी पूरा किया। हालांकि, जब रोहित शर्मा के गेंदबाज़ पिट रहे थे तभी हिटमैन फैंस के साथ मस्ती कर रहे थे।
रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक फेक कैच लेने की एक्टिंग कर रहे हैं। रोहित ये सब करके फैंस को झूठी खुशी देने की कोशिश कर रहे थे। उनका ये वीडियो फैंस को पसंद तो आ रहा है लेकिन कई फैंस उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
ये घटना मुरुगन अश्विन के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर घटित होती है जब मनीश पांडे कवर्स पर खड़े रोहित शर्मा की ओर शॉट खेलते हैं और गेंद टप्पा खाकर रोहित के हाथों में चली जाती है। लेकिन जैसे ही गेंद रोहित पकड़ते हैं, वो हवा में उछलकर कैच पकड़ने का जश्न मनाने लगते हैं और फैंस को लगता है कि रोहित शर्मा ने कैच पकड़ लिया है।
@ImRo45 bluffs with the crowd.#MIvsLSG #RohitSharma pic.twitter.com/zoECyXFpCe
— Satyasadhan Mudly (@ImSatya5) April 16, 2022