SLC-XI vs IND Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच खेले गए वार्म-अप मुकाबले का रोमांचक अंत देखने को मिला। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने श्रीलंकाई गेंदबाज की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर टीम को शानदार जीत दिला दी।
श्रीलंका क्रिकेट XI की ओर से आखिरी ओवर करने आए ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा के सामने भारतीय स्टार तेज गेंदबाज सिराज स्ट्राइक पर थे। पहली ही गेंद मिडिल स्टंप पर फुल डाली गई, जिसे सिराज ने डीप मिडविकेट के ऊपर से उठाकर सीधे छक्के के लिए भेज दिया। अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और फुल थी। सिराज ने इस बार गेंद को सीधा मैदान के ऊपर से खेलते हुए एक और लंबा छक्का जड़ दिया। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत थी और सिराज ने तीसरी गेंद पर भी कोई गलती नहीं की।
नुवान्था ने फिर फुल और सीधी गेंद डाली, जिस पर सिराज ने जोरदार प्रहार किया और गेंद को एक बार फिर बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। लगातार तीन छक्कों के साथ भारत ने मैच को अपने नाम कर लिया।