Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी और रोहित के फैंस के बीच बैनर लगाने को लेकर हुई झड़प, हाथापाई के बाद पुलिस ने लिया एक्शन 

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के फैंस के बीच हाथापाई का मामला सामनें आया है। यह मामला इतना बढ़ गया की लोकल पुलिस को इसमें दखल देना पड़ा।  दरअसल, धोनी ने पिछले सप्ताह...

Advertisement
MS Dhoni and Rohit Sharma
MS Dhoni and Rohit Sharma (Google Search)
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Aug 23, 2020 • 02:34 PM

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के फैंस के बीच हाथापाई का मामला सामनें आया है। यह मामला इतना बढ़ गया की लोकल पुलिस को इसमें दखल देना पड़ा। 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
August 23, 2020 • 02:34 PM

दरअसल, धोनी ने पिछले सप्ताह जब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया तो कोल्हापुर में उनके कुछ फैंस ने धोनी का बड़ा बैनर कोल्हापुर के कुरुंदवाड़ गाँव में लगाया था। इसके बाद जब रोहित शर्मा को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवऑर्ड देने की घोषणा की तो उसी गांव में रोहित के कुछ फैंस ने धोनी के बैनर के पास रोहित का भी एक बैनर लगा दिया।

Trending

एक साथ दो बड़े खिलाड़ियों के बैनर लग जाने से इन खिलाड़ियों के फैंस के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की धोनी के एक फैन ने रोहित शर्मा की फोटो फाड़ दी। इसके बाद दोनों के बीच इतनी कहासुनी हुई की बात धोनी के फैन ने गन्ने के खेत में ले जाकर रोहित के फैन की जमकर पिटाई की। 

बाद में लोकल पुलिस ने मामले में दखल दिया और अब दोनों खिलाड़ियों के बैनर को हटा दिया गया है।

बता दें कि धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला 19 सितंबर को यूएई में खेला जायगा। 


Shubham Shah

Advertisement

Advertisement