Advertisement

अक्टूबर में रिलीज होगी धोनी 'दि अनटोल्ड स्टोरी'

भारतीय किक्रेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक फिल्म धोनी 'दि अनटोल्ड स्टोरी' के रिलीज

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 09, 2015 • 13:32 PM
MS Dhoni Biopic
MS Dhoni Biopic ()
Advertisement

मुंबई, 19 जनवरी (CRICKETNMORE)। भारतीय किक्रेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक फिल्म धोनी 'दि अनटोल्ड स्टोरी' के रिलीज की तारीख तय हो चुकी है।


जरूर पढ़ें : रोहित और वॉर्नर के बीच काहसुनी

Trending



नीरज पांडे के निर्देशन में धोनी के जीवन पर बनी रही यह फिल्म 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। खबर है की फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट निभा सकती हैं। वहीं फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे।

खबरों के अनुसार फिल्म में विराट कोहली का रोल फवाद खान निभाएंगे। बिग बॉस 8 के प्रतिभागी गौतम गुलाटी इस फिल्म में जहीर खान की भूमिका में दिखेंगे। अभिनेता आफताब शिवदासानी जोगिंदर शर्मा का किरदार निभाते नजर आएंगे।

गौरतलब है की इस फिल्म का पहला पोस्टर 25 सितंबर 2014 को जारी किया गया था। इस पोस्टर में सुशांत अपने कंधे पर बल्ला उठाए हैं और उनकी जर्सी पर अंग्रेजी में धोनी लिखा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/समीक्षा/गोविन्द

 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS