MS Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनसे जुड़ा कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल होता ही रहता है। माही एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और उनका एक नया वीडियो सामने आया है। धोनी को हाल ही में एक लकी फैन को उनकी कार के अंदर ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया है जिस वजह से उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि बीते समय में धोनी को अपने फैंस के काफी करीब देखा गया है। सोशल मीडिया और मीडिया से दूर रहने वाले एमएस धोनी अपने फैंस से दिल खोलकर मिलते जुलते नजर आए हैं। इससे पहले भी माही को अपने फैंस के साथ कैमरे में कैद किया गया था, वहीं एक बार तो धोनी अपने एक फैन को लिफ्ट देते नजर आए थे।
MS Dhoni signing on Fan’s BMW Carbr>
— Ishan Joshi (@ishanjoshii) November 10, 2023
- Thala’s Fandom #Dhoni #MSDhoni
abhi_veins/IG pic.twitter.com/bnvFpo64vU
आपको बता दें कि थाला फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या धोनी आगामी आईपीएल सीजन खेलेंगे या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुद धोनी ने यह खुलासा किया है कि उनके घुटने की सफल सर्जरी हो चुकी है और अब वह एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। धोनी ने यह भी बताया कि उनके डॉक्टर के अनुसार वह आईपीएल से पहले अपनी इंजरी से कई ज्यादा बेहतर तरीके से उभर जाएंगे।