मुंबई क्रिकेटर सिद्धेश लाड ने की शादी, इस खूबसूरत लड़की को बनाया अपना हमसफर ! Images (twitter)
8 दिसंबर। मुंबई के क्रिकेटर सिद्धेश लाड शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिद्धेश लाड ने अपनी गर्लफ्रेंड हिरल खत्री के साथ शादी दी। दोनों ने 6 दिसंबर को मुंबई में शादी की।
गौरतलब है कि शादी के चलते ही सिद्धेश लाड मुंबई की रणजी टीम के शुरूआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। सिद्धेश लाड और रोहित शर्मा बचपन के दोस्त हैं।
इतना ही नहीं रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड सिद्धेश लाड के पिता है। ऐसे में जब बचपन में रोहित शर्मा कोचिंग किया करते थे तो सिद्धेश लाड के साथ दोस्ती हुई थी।