MI vs KKR: हिटमैन रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, भारत का कोई क्रिकेटर नहीं बना पाया है ये T20 रिकॉर (Image Source: AFP)
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना पहला मुकाबला रविवार (29 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले में मुंबई के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma MI) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 463 मैच की 450 पारियों में 547 छक्के जड़े हैं। अगर वह इस मुकाबले में तीन छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 550 छ्क्के जड़ने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के नौंवे खिलाड़ी बन जाएंगे।
फिलहाल इस आंकड़े तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल,निकोलस पूरन,एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, कॉलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल ही पहुंचे हैं।