मुंबई इंडियंस ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास,ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनीं (Image Source: Google)
MI vs KKR: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रविवार (29 मार्च) को कोलाकता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में इतिहास रच दिया।
मुंबई इंडियंस का टी-20 क्रिकेट में यह 300वां मैच है। दुनिया की तीसरी टीम बन गई है, जिसने टी-20 फॉर्मेट में 300 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। इस लिस्ट में समरसेट और पाकिस्तान की टीम संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। दोनों ही टीमों ने अभी तक 303 टी-20 मैच खेले हैं।
मुंबई ने आईपीएल में 278 मैच और अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 में 22 मैच खेले थे।