NZ W vs SA W: Sophie Devine का गेंद और बल्ले से कहर, न्यूजीलैंड ने तीसरे T20I में साउथ अफ्रीका को रौ (Image Source: AFP)
New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I: सोफी डिवाइन (Sophie Devine) के ऑलराउंड खेल की बदौलत न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (20 मार्च) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 68 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद डिवाइन और मैडी ग्रीन ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की नाबाद साझेदारी की।