SRH Probable Playing XI Vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच शनिवार, 25 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
पैट कमिंस की होगी वापसी: सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस ये जानकर काफी खुश होंगे कि पैट कमिंस पूरी तरह फिट हैं और आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वो अपनी पीठ की चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। उनके नाम 171 टी20 मैचों में 192 विकेट दर्ज हैं।
पैट की वापसी से SRH की बॉलिंग को मजबूती मिलेगी, हालांकि इसी के साथ दिलशान मदुशंका का प्लेइंग कॉम्बिनेशन से पत्ता कट सकता है। इस श्रीलंकाई बॉलर ने टीम के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने अपने कोटे के चार ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट झटका था।