IPL 2026, Delhi Capitals vs Kolkata Knight: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरुआत में ठीक रही, लेकिन मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि पथुम निसांका ने एक छोर से शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं आखिर में आशुतोष शर्मा ने तेज रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिय में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही। पथुम निसांका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 49 रन जोड़े। राहुल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई। नितीश राणा (8), समीर रिज़वी (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (2) जल्दी-जल्दी आउट हो गए।