Phil Salt Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 61वां मुकाबला रविवार, 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले RCB फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उनके (आरसीबी) विस्फोटक बल्लेबाज़ फिल साल्ट (Phil Salt) के उपलब्ध होने पर बड़ा अपडेट मिला है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लिश विकेटकीपर बैटर फिल साल्ट फिलहाल यूके में ही मौजूद है और आरसीबी के बचे हुए लीग मुकाबले मिस करने वाले हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वो प्लेऑफ मैचों के लिए वापस भारत लौट जाएंगे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।
याद दिला दें कि फिल साल्ट IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इस इंग्लिश खिलाड़ी के बाएं हाथ की उंगली पर चोट आई थी जिसके स्कैन के लिए ही वो वापस इंग्लैंड लौट गए थे। खबरों के अनुसार, वो इंग्लैंड में ही अपनी चोट से उबरने पर काम कर रहे हैं।