Cricketers Birthday on 6th December: 6 दिसंबर, 2024 का दिन क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास है क्योंकि हर साल इस दिन 11 क्रिकेटर्स अपना जन्मदिन मनाते हैं और आज यानि 6 दिसंबर, 2023 के दिन भी फैंस इन 11 खिलाड़ियों को उनके जन्मदिन के दिन बधाई दे रहे हैं। इन 11 खिलाड़ियों में पांच भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल हैं।
तो चलिए आपको उन खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन बनाकर बताते हैं जो आज यानि 6 दिसंबर, 2023 के दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। जो 5 भारतीय क्रिकेटर्स आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं उनमें जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, करुण नायर और आरपी सिंह का नाम शामिल है। इनमें से 4 एक्टिव क्रिकेटर्स हैं जबकि आरपी सिंह काफी समय पहले रिटायरमेंट ले चुके हैं।
5 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, आज (6 दिसंबर) इंग्लैंड के दो क्रिकेटर्स, ज़िम्बाब्वे के दो, न्यूज़ीलैंड, आयरलैंड और पाकिस्तान के 1-1 खिलाड़ी का जन्मदिन है। बाकी 6 खिलाड़ियों के बारे में बात करें तो एक पाकिस्तान के नासिर जमशेद हैं। आयरलैंड के होनहार क्रिकेटर हैरी टेक्टर हैं। वहीं, न्यूज़ीलैंड के 4डी प्लेयर ग्लेन फिलिप्स भी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
Playing XI Of Cricketers Who Are Celebrating Their Birthday Today!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 6, 2023
Wishing Them All A Very Happy Birthday #ShreyasIyer #India #JaspritBumrah #RavindraJadeja #AndrewFlintoff #KarunNair #RPSingh pic.twitter.com/XwsXhPYLso