इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। काफी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसी बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान अब तक सिर्फ संघर्ष किया है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जिनका प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा और उनका बल्ला भी एक-एक रन के लिए तरसा गया।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)
दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ आईपीएल 2023 में सिर्फ और सिर्फ संघर्ष कर रहे हैं। डीसी की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में पांच मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान पृथ्वी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 5 इनिंग में सिर्फ 34 रन बनाए हैं। उनकी औसत 6.80 और स्ट्राइक रेट 117.24 की है। यही वजह है पृथ्वी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं।