पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर ज़ल्मी के बीच होने वाले मैच से पहले, भारी बारिश और तेज़ हवाओं ने खलबली मचा दी। लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले स्टेडियम में मौसम की वजह से हालात काफ़ी मुश्किल हो गए, जिसकी वजह से टॉस में देरी करनी पड़ी। इतना ही नहीं, हवा के तेज़ झोंकों की वजह से ग्राउंड स्टाफ़ के लिए पिच के कवर संभालना मुश्किल हो गया।
इस समय सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पिच के कवर को काबू करने की कोशिश में ग्राउंड स्टाफ हवा के साथ लगभग उड़ ही गए थे। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि तेज़ हवाओं की वजह से स्टाफ़ के कुछ सदस्य ज़मीन पर भी गिर पड़े। ये घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
फ़िलहाल, लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में ज़ोरदार बारिश हो रही है और ऐसा लग रहा है कि मैच रद्द करना पड़ सकता है। भारी बारिश और गीले आउटफ़ील्ड की वजह से टॉस अभी भी नहीं हो पाया है।
BAD NEWS FROM LAHORE
— Khan (@ccricket713) March 31, 2026
Heavy rain hits Gaddafi Stadium before Peshawar Zalmi vs Islamabad United #PSL2026 #IUvPZpic.twitter.com/Q0CqPLdNZI